खेकड़ा। खेकड़ा नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्धारित संख्या में पौधरोपण कराना और उनकी देखरेख करने का दायित्व दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग भी खेकड़ा सीएचसी समेत क्षेत्र के 26 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को 1750 पौधे सीएचसी पर लाए गए हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही सभी उपकेंद्रों पर पौधरोपण करेंगे। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पौधो की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, वीर प्रताप चौहान, अनिल कुमार, विपिन कुमार, अभिषेक यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे
अग्रवाल मंडी टटीरी। ईओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बे में नगर पंचायत की तरफ से 200 पौधे रोपे जाएंगे। जिसके लिए रविवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गड्ढे खोदे। ईओ ने बताया कि गड्ढा खुदाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है।