फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी संगठन की कार्यकर्ताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
दहेज उत्पीडित विवाहिता को न्याय दिलाने के लिए खेकड़ा कोतवाली मे पुलिस से वार्ता करती शामली के गु? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
गुलाबी संगठन की कार्यकर्ताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

खेकड़ा। शामली के गुलाबी संगठन की कार्यकर्ताओं ने दहेज पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को शामली के गुलाबी संगठन की महिला कार्यकर्ता एक महिला के साथ कोतवाली में पहुंचीं। वहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि शामली निवासी महिला की शादी चार वर्ष पूर्व खेकड़ा की नालापार बस्ती निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराली उस पर दहेज में कार लाने का दबाव बना रहे थे। कुछ दिन पूर्व ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोनिका भारद्वाज, महासचिव संगीता वर्मा, जानवी, संगीतापाल, मीनू शर्मा, रेखा सैनी, सुशीला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें