फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक का नमूना फेल, कंपनी ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत की कंपनी हिमा पेस्टीसाइड की दवा का अगस्त में लिया गया था नमूना
विज्ञापन

डीएम के अनुमोदन पर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत की कीटनाशक उत्पाद बनाने वाली कंपनी का क्लोरोपाइराफास 20 सीसी कीटनाशक का नमूना जांच में फेल हो गया है। नोटिस जारी होने के बाद भी कंपनी ने कृषि विभाग को जवाब नहीं दिया है। नोटिस का जवाब न देने पर डीएम के अनुमोदन के बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि छह अगस्त को बड़ौत की एक कंपनी हिमा पेस्टीसाइड के कीटनाशक क्लोरोपाइराफास 20 सीसी का नमूना लेकर लैब भेजा था। जांच में नमूना अमानक पाया गया था। नमूना अमानक होने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कंपनी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। डीएम के अनुमोदन के बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इफ्को ई बाजार की किशनपुर बराल गांव की दुकान का फिफ्रोनील कीटनाशक का नमूना जांच में फेल आया है। विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें