फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अद्योषित विद्युत कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-रात सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, मचा हाहाकार
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
बड़ौत। नगर में शनिवार रात करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे आक्रोशित लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सुबह साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति सूचारू होने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बता दें कि बिनौली रोड, आजाद नगर, गांधी रोड, नेहरू रोड, गुराना रोड की एक्सईएन द्वितीय से जुड़े बिजलीघर से आपूर्ति होती है। आए दिन बिजली आपूर्ति ठप रही है, जिससे नगरवासियों में रोष व्याप्त है। शनिवार रात भी तकरीबन नौ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने निगम कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति बंद होने की जानकारी दी तो थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति सूचारू हो गई, लेकिन उसके बाद तकरीबन दस बजे फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बार लगातार फोन मिलाने के बाद भी किसी कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभासद प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित होकर लोग गुराना रोड पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को संभालने की कोशिश की। सुबह साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति सूचारू हुई तो लोग शांत होकर लौट गए। हंगामा करने वालों में विजय, मनू, नीशू, संयम, कुलदीप, अमित भारद्वाज, आकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें