फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जश्न मनाकर किया नववर्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। नववर्ष 2022 का स्वागत लोगों ने नए-नए तरीके से जश्न मनाकर किया। किसी ने घर के पास ही कालोनी में नाच-गाकर जश्र मनाया तो कोई अपनी परिवार व दोस्तों के साथ होटल में पहुंचा। हालांकि सभी 11 बजे से पहले ही घर पहुंच गए, क्योंकि रात्रि कर्फ्यू होने के कारण पुलिस भी सड़कों पर घूमने वालों पर सख्त दिखी।
विज्ञापन

लोगों ने नए साल का शुक्रवार की दोपहर से मनाया शुरू कर दिया था। रात्रि कर्फ्यू होने के कारण लोग शाम को ही परिवार व दोस्तों के साथ होटलों में खाना खाने पहुंचे और खूब मस्ती की। रात को जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों के पास ही कालोनियों में डांस के लिए डीजे और अन्य व्यवस्था की हुई थी। बागपत में सिटी प्लाजा में महिलाओं ने नाचकर नए साल का जश्न मनाया। चौहान एंक्लेव में बच्चों के साथ ही महिलाएं भी गानों पर नाचकर नए साल का जश्न मनाती रही। बड़ौत नगर में कई जगहों पर जश्न मनाया गया।
रात्रि कर्फ्यू के कारण नए साल का स्वागत घरों में हुआ
लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसका पूरा असर सड़कों पर दिखाई दिया। नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर पुलिस को कोई दिखा तो उनको सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने मुख्य चौराहों व कालोनियों में पहुंचकर पहले ही साफ कर दिया था कि 11 बजे के बाद सभी अपने घर के अंदर जश्न मनाए। इस कारण नए साल का स्वागत लोगों को अपने घरों में रहकर करना पड़ा।
विज्ञापन

गिफ्ट की दुकानों पर रही भीड़ तो सोशल साइट पर दी बधाई
सोशल साइट पर नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार की सुबह से शुरू हो गया। फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल के जरिए लोग नए साल की बधाई देते रहे। नववर्ष के आगमन के लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरी में खूब खरीदारी की। साथ ही घरों को सजाने के लिए सामान भी खरीदा। इसके साथ ही चाकलेट आदि की बिक्री भी खूब हुई।

2022 में आपके जीवन में भरें खुशियों के रंग,बागपत में नववर्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर छात्राओं ने- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें