फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की चुप्पी के चलते आम लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर प्रशासन की सुस्ती से लोग परेशान
विज्ञापन

बड़ौत। बाजार में आड़े-तिरछे की गई गाड़ियों की पार्किंग से आए दिन जाम लग रहे हैं। अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ कई बार पुलिस-प्रशासन की बैठक हो चुकी है। लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे आए दिन बाजार में जाम लग रहे हैं।
काफी समय से दुकानदारों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण के चलते जाम लगने की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। कई बार सामाजिक संगठनों के लोगों ने इस मामले की शिकायत प्रशासन की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसके चलते अतिक्रमण के हालात खरात होते जा रहे हैं। आए दिन जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी सफेद पट्टी के पीछे सामान रखने की बात कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन बरामदों से भी अतिक्रमण हटाने पर अड़ा हुआ है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन व व्यापारियों में रार बढ़ती जा रही है। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अतिक्रमण की समस्या दिल्ली-बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, नया बाजार, भगवान महावीर मार्ग, खत्री गढ़ी, बिजरौल रोड़, घट्टा बाजार, बिनौली रोड, रेलवे क्रासिंग के पास व अन्य स्थानों पर स्पष्ट दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण से हालात खराब
बड़ौत। अतिक्रमण के साथ-साथ सड़क पर बने डिवाइडर के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से स्थिति भयावह होती जा रही है। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पिछले दिनों प्रस्ताव भी पारित किया गया था कि कोई वाहन डिवाइडर के दोनों ओर पार्किंग किया गया तो उसके मालिक पर एक हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। लेकिन इसको लेकर कोई कारवाई नहीं हुई। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए बीच का रास्ता अपनाने की नीति बना रहे हैं ताकि व्यापारियों से टकराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें