फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ अभियान में सहयोग देने वाले होंगे सम्मानित

Sat, 14 Oct 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने में सहयोग करने और लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधानों से लेकर और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। नवंबर माह में सभी गांवों में शौचालयों का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अनुदान पर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छ शौचालय के लिए व्यवहार परिवर्तन कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि दो अक्तूबर गांधी जयंती पर 200 गांवों में शौचालय पूर्ण करते हुए ओडीएफ घोषित करा दिया गया है।  65 गांवों को आगे का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें