फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंडरपास से निकलने लगे लोग, रोकने पर कर्मचारियों से उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड पर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, मगर अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। इससे पहले ही बाइक सवारों ने इससे आवागमन शुरू कर दिया है। रोकने पर कर्मचारियों के साथ उलझ रहे हैं।
विज्ञापन

बिजरौल रोड रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तीन साल पहले व अंडरपास का निर्माण करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। अंडरपास का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवामन में लाभ मिलेगा। वहीं बुधवार शाम इसका ट्रायल खुद कर्मचारी ले रहे थे, तभी बाइक सवारों ने अंडरपास में अपनी बाइक दौड़ानी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार उनसे उलझ गए। करीब आधा घंटे तक वाहनाें का आवागमन होता रहा। वाहन चालकों को रोककर अंडरपास को फिर से बैरियर लगा बंद कर दिया गया। वहीं रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुजीत कुमार का कहना है कि अंडरपास ट्रायल लिया जा रहा है, इसको जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें