बागपत। बारिश के बाद पाला पड़ना शुरू हो गया है, इससे लोग दिनभर ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप हल्की होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। सर्दी बढ़ने से लोगों को बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
पिछले दिनों हुई बरसात और पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह में कोहरा और पाला होने से ठिठुरन बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दोपहर में हल्की धूप निकली। इसके चलते लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते-होते सर्दी बढ़ गई।
सुबह-शाम सर्दी अधिक होने के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।