फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिवार छोड़कर तीन बहनें लेंगी दीक्षा, महोत्सव की तैयारी

Tue, 31 Dec 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। परिवार व सांसारिक सुख का त्याग कर अलग-अलग जगहों की रहने वाली तीन बहनों ने दीक्षा लेने का प्रण लिया है। नगर में आयोजित होने वाले महोत्सव में तीनों दीक्षा ग्रहण करेगी। महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जैन संत विशाल मुनि, आशीष मुनि संघ के सानिध्य में 15 जनवरी को नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फिल्ड में भागवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष शिखरचंद जैन ने बताया कि महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी हैं।
तिलकोत्सव के साथ एक जनवरी से दीक्षा की रस्में शुरू कर दी जाएंगी। 14 जनवरी को हल्दी, मेहंदी की अहम रस्म अदा की जाएगी। महोत्सव में दीक्षार्थी बहनों के परिवार के लोगाें के अलावा विभिन्न प्रांतों से काफी संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें