फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्याओं पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल गांव के बिजली घर से गुजरी रही गूंगा खेड़ी गांव के फिटर की वीसीबी लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजरौल गांव सहित छह गांव में बुधवार की तड़के बिजली सप्लाई ठप हो, लगातार शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अफसरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने देर रात्रि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगाया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा - बुझाकर शांत किया और बिजली सप्लाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बिजरोल गांव स्थित बिजलीघर से आचार्य खेड़ा, गूंगा खेड़ी, जलालपुर, छछरपुर आदि गांव जुड़े हैं । बुधवार को सुबह के समय बिजलीघर से गूंगा खेड़ी फीडर में वीसीबी लाइन में फाल्ट हो गया। इसके बाद फीडर से जुड़े छह गांवों की सप्लाई ठप हो गई, कई बार ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों ने ऊर्जा निगम के अफसरों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर देर रात्रि ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगाया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा व जाम लगाने वालों में देवेंद्र, सुभाष, कल्लू, संजीव, महावीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें