फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान की परवाह किए बैगर बाइक दौड़ा रहे हैं लोग

विज्ञापन
बागपत-कोर्ट रोड पर बाइक से जाते ट्रिपल राइडिंग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही ट्रिपल राइडिंग
विज्ञापन

बागपत। पुलिस प्रशासन के प्रयासों के बाद भी लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर से लेकर देहात तक मोटर साइकिल चलाने वाले खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर बाइक दौड़ा रहे हैं। राष्ट्रवंदना चौक पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद लोग बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे हैं। टू-व्हीलर पर ट्रिपल राइडिंग हो रही हैं।
विज्ञापन

जिले में ट्रिपल राइडिंग रोकने व लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है, इसके बाद भी लोग मानने के लिए तैयार नहीं है। नगर से लेकर देहात तक बेपरवाह लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अधिकांश लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे है तथा एक बाइक पर तीन-तीन सवार होकर सफर कर रहे हैं। नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर ट्रैफिक पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रही है, मगर बेपरवाह लोगों का न तो पुलिस कार्रवाई का डर है और न ही अपनी जान की परवाह है। बाइकर्स अपनी जान को दांव पर लगाकर हाईवे पर बाइक दौड़ा रहे है। टीएसआई धीरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें