फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विशेष वर्ग के लोगों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शबगा में मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

-पुलिस ने महिला समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शबगा गांव में विशेष वर्ग के लोग पड़ोसी को घसीट कर अपने घर ले गए। इसके बाद युवक की बंधक बनाकर पिटाई की। परिजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। दो वर्गों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

शबगा गांव की रहने वाली रेखा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम उसका बेटा शिवम घर पर बैठा हुआ थ, तभी विशेष वर्ग के छह-सात लोग घर में घुस गए। वह उसके बेटे शिवम को जबरदस्ती उठाकर गलियों में घसीटते हुए अपने घर ले गए। वह परिजनों के साथ उनके घर पहुंची तो वहां देखा कि उसके बेटे को पीटा गया। साथ ही धार हथियारों से हमला किया। पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उनके साथ भी गाली गलौज व मारपीट भी की। बताया गया कि शिवम और साहिद दोनों एक साथ पेटीएम कंपनी में नौकरी करते थे। इनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रह है। इस कारण ही शिवम पर हमला किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर शबगा गांव के ही सलीम, शाहिद, साहिल, सुहेल, सलीम की पत्नी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक का मेरठ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें