फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे जैन कालोनी के लोग

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी की जैन कालोनी में भरा पानी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की जैन कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे कालोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कालोनी में पानी की निकासी की समस्या है। पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में जलभराव रहता है और रास्ते भी खराब हो गए है। गलियों से निकलना मुश्किल है। बरसात होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार नगर पंचायत से पानी की निकासी और रास्ते का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नागरिकों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

----
20 साल से नहीं हुआ खड़ंजे का निर्माण
कालोनी में 20 साल से खड़ंजा लगाया गया था। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को बिना बारिश भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। - घनश्याम सिंह, समाजसेवी
विज्ञापन

----
लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को गलियों में निकलने में परेेेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - हरिओम गुप्ता
नहीं कराया जा रहा समाधान
नगर पंचायत से पानी की निकासी के बारे में कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या जस की तस है। - मास्टर गजराज शर्मा
जल्द कराया जाएगा समाधान
कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर जल्द ही रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। - संजय कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें