फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लो वोल्टेज से अमीनगर सराय के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में लो वोल्टेज और अघोषित कटौती ने गर्मी में कस्बे के लोगों की समस्या बढ़ा दी है। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत देकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे में रहने वाले शुभम, बलराम, शिवकुमार आदि ने बताया कि कस्बे के माता मोहल्ला, जाहरवीर, मोहल्ला अहिरान, नई बस्ती, देवी गंज मोहल्ले में लो वोल्टेज में बिजली आपूर्ति दी गई, जिससे कूलर, फ्रीज से लेकर अन्य विद्युत उपकरण भी नहीं चलाए जा सके और उनमें फाल्ट होने का खतरा भी बढ़ गया। लोगों ने बताया कि काफी समय से लो वाोल्टेज के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबमर्सिबल नहीं चलने से पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मांग करने वालों में जगमोहन, सुशील शर्मा, मोहित समेत अन्य शामिल रहे। उधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विवेक आनंद का कहना है कि गर्मी के कारण समस्या बनी हुई है, जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें