फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम आवास में जनरेटर में लगी आग, अफरा-तफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम आवास में रविवार दोपहर को जनरेटर में आग लग गई, जिससे वहां कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण डीएम आवास में जनरेटर चलाया जा रहा था, जिसको रखने के लिए एक कमरा बनाया गया है। उस कमरे से रविवार दोपहर को करीब तीन बजे धुआं निकलने लगा तो सुरक्षा कर्मियों व अन्य ने वहां पहुंचकर देखा। जनरेटर में आग लगी हुई थी। इसके तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। वहां पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनरेटर में आग गर्म होने के कारण लगी थी। उधर, जनरेटर में आग लगने पर डीएम आवास में बिजली की समस्या हो गई, क्योंकि वहां पहले से बिजली आपूर्ति बाधित थी और जनरेटर भी बंद हो गया। इसके बाद अधिकारियों से बात कर आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें