फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चव्वनी छाप लोग : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर डॉ. सत्यपाल सिंह ने की टिप्पणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर चवन्नी छाप लोग कुछ भी लिखते हैं। जो झूठ बोलता है, वो अगले जन्म में इंसान नहीं बनेंगे। ऐेसे लोगों की अगले जन्म में जीभ कट जाएगी। फिर वह कुछ बोल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, सत्यपाल सिंह का ये विवादित बयान इसीलिए सामने आया है क्योंकि यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाले यमुना पुल के निर्माण को लेकर विपक्ष के लोगों की ओर से लगातार पोस्ट की जा रही थी। सांसद ने कहा कि वे लोग कह रहे हैं कि हमने पुल बनवा दिया, पुल बनवा रहे हैं। आप सबको मालूम है कि पुल किसने बनवाया। दुनिया को मालूम है, भगवान भी देखता है। छपरौली में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें