फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा लोगों ने रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बे की पट्टी भोजान स्थित चौपाल में कस्बावासियों की पंचायत हुई। इसमें विद्युतकर्मियों पर विद्युत मीटर को घरों के अंदर से उखाड़ कर बाहर लगाने तथा विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पंचायत में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि उपभोक्ताओं से अभद्रता करना ठीक नहीं है। कर्मचारियों को व्यवहार में सुधार करना होगा। अधिकतर घरों के अंदर विद्युत मीटर लगे हैं। घर के बाहर मीटर में कोई गड़बड़ी होती है तो इसके जिम्मेदार विद्युत कर्मी होने चाहिए। पंचायत में ऊर्जा निगम के एसडीओ बड़ौत द्वितीय रजत कुमार गुप्ता, एसडीओ मीटर अजहर अहमद, नोडल अधिकारी सुग्रीव भी पहुंचे। बताया कि अब कोई मीटर बाहर नहीं लगाया जाएगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विद्युत चोरी रोकने में निगम की मदद करें। पंचायत में बढ़ी विद्युत दरों को लेकर ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से मिलने का निर्णय किया। पंचायत की अध्यक्षता धारा सिंह ने की तथा संचालन वायरन पंवार ने किया। इस मौके पर पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, चश्मवीर, सुरेश पंवार, अमित, इकबाल, मनोज, कालूराम, देवी सिंह, सुखबीर, अब्बास चौधरी, रामवीर, पप्पू, रवींद्र, लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें