फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में अतिक्रमण हटाने गई टीम से उलझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में अतिक्रमण हटाने गई टीम से उलझे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आवास विकास कालोनी में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई नगरपालिका की टीम से लोग उलझ गए। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। जिसके बाद पालिका टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण कर घरों के बाहर बनाएं गए रैंपों को तोड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईओ अनुज कौशिक के निर्देशों पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की टीम आवास विकास कालोनी में पहुंची और घरों के बाहर अतिक्रमण कर बनाएं गए रैंप को तोड़ना शुरू कर दिया। लेकिन तभी काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और विरोध करते हुए टीम के साथ उलझ गए। लोगों का कहना था कि किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। अपनी जगह पर ही रैंप बनाएं गए है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती करते हुए हंगामा करने वालों को वहां से खदेड़ा। जिसके बाद टीम ने अभियान चलाकर घरों के बाहर बने रैंप तोडे़। ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि अभियान से पूर्व अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद इन लोगों ने इन अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिस कारण यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें