फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान पर बोला हमला, खेत पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे किसान पर बोला हमला
विज्ञापन

बड़ौत। ट्योढी गांव के जंगल मेें खेत में काम रहे एक किसान पर छह-सात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने किसान की जमकर पिटाई की और खेत पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों को आता देख व किसान द्वारा वीडियो रिकार्डिंग बनाता देख हमलावर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल किसान मलूक चंद टयौढी गांव निवासी है। वह बृहस्पतिवार को अपना खेत जोत रहा था, तभी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ छह-सात अज्ञात लोग आए और मलूक चंद के साथ मारपीट करते हुए खेत में अवैध कब्जा करने की नियत से डोलबंदी करने लगे। मलूकचंद ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो मलूक चंद ने वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी। इस दौरान किसान ू ने डायल 112 को भी फोन किया। यह देख हमलावर वहां से मलूक को अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित शुक्रवार को अपने परिजनों को लेकर कोतवाली पहुुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोपियों पर जमीन को खाली करने व 20 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। सीओ युवराज सिहं ने बताया कि अभी तक यह मामला संज्ञान में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें