-नगर पालिका के गांधी पार्क में चल रही प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय लघु खादी प्रदर्शनी में लोगों ने देसी उत्पादों की खरीदारी की। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए, जिन पर उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा मिट्टी के दीये, बर्तन, साज सज्जा के सामानों, बैडशीट आदि की प्रदर्शनी लगाई है, जो लोगों को काफी पसंद आए। इनके अलावा शहद, खादी के कपड़ों आदि की भी प्रदर्शनी लगाई गई। वहां लोगों ने देसी उत्पादों की खरीदारी करने के अलावा उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी ली। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, लोकेश वत्स, निशांत, राहुल, अजय, मंजू, आरती आदि उपस्थित रहे।