फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का एसपी दफ्तर पर हंगामा 

Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर कोतवाल से उलझते खेकड़ा के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा की महिला से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी की। 
विज्ञापन

 कस्बा के लोगों के अनुसार 18 जून को एक महिला के साथ चार लोगों ने पहले रास्ते में छेड़छाड़ की, फिर मकान में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ इसके अलावा भी कई मुकदमें दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस उनके बचाव में कार्य कर रही है।    शनिवार को काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। पुलिस वालों ने उन्हें हंगामा करने से मना किया तो उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी की। बाद में उन्होंने पुलिस अफसरों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर सतवीर, मथन सिंह, पुप्पेंद्र, प्रवेश, सज्जन, रघुवीर, बीरमति, सविता, उर्मिला आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें