फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में लोग टीकाकरण के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। इस सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार किए माइक्रोप्लान से कम लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे हैं। जिले में सप्ताह भर में 41 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। सप्ताह में शुक्रवार को सर्वाधिक 54 फीसदी और मंगलवार को सबसे कम 26 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सप्ताह में 21500 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया था। विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष 9366 लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया है, जो लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 41 फीसदी है। जिले में सोमवार को 39 फीसदी, मंगलवार को 26 फीसदी, बुधवार को 41 फीसदी, बृहस्पतिवार को 44 फीसदी, शुक्रवार को 54 और शनिवार को 42 फीसदी लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि इस सप्ताह केंद्रों पर कम लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
तिथि लक्ष्य टीकाकरण
17 मई 6000 2629
18 मई 3600 1403
19 मई 1000 259
20 मई 4100 2629
21 मई 4300 2320
22 मई 2500 1050
21500 9366
शनिवार को बागपत में सबसे कम हुआ टीकाकरण
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 25 सत्रों में 2500 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया था। लक्ष्य के सापेक्ष 1050 लाभार्थी ही टीकाकरण कराने केंद्रों पर पहुंचे। शनिवार को बागपत ब्लॉक में 300 में से 70, बड़ौत ब्लॉक में 1200 में से 530, बिनौली ब्लॉक में 200 में से 120, छपरौली में 300 में से 100, खेकड़ा में 300 में से 170 और पिलाना ब्लॉक में 200 में से 60 लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया। जिले में 42 फीसदी टीकाकरण हुआ। शनिवार को बिनौली में सर्वाधिक 60 फीसदी और बागपत में सबसे कम 23.33 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों से केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें