फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद नहीं सुधर रहे बेपरवाह लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद बेपरवाह लोग सुधर नहीं रहे हैं। बाजार खुलते ही दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लग जाती है। बाजारों में आने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते और दुकानदार भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिखते हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस दिखते ही लोग नियमों का पालन करते नजर आने लगते हैं, मगर उसके जाते ही फिर से लापरवाही शुरू कर देते हैं। मंगलवार को भी दुकानों, सब्जी और फलों के ठेलों पर भीड़ लगी रही। पुलिस ने नगर के बाजारों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया।
शासन के निर्देशानुसार 17 मई सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने सुबह आठ से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे रखी है। प्रतिदिन बाजार खुलते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ती है। बाजारों में खरीदारी करने वालों को न तो कार्रवाई कोई परवाह है और न ही संक्रमण का भय है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग लापरवाही बरतते हैं। दुकानों और सब्जी के ठेलों पर सटकर खड़े रहते हैं। मंगलवार को भी बाजारों में लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। दुकानों पर भीड़ लगी रही। पुलिस ने नगर के गांधी बाजार, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार में गश्त कर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया। बाजारों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई, लेकिन पुलिस के जाते ही लोग फिर से लापरवाह दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुनसान हो गए बाजार
नगर में 11 बजे बाजार बंद होने गए। मुख्य मार्गों पर लोगों का आवागमन कम हो गया और बाजार सूने हो गए। लोग घरों में कैद हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में गश्त कर दुकानों को बंद कराकर लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया। पुलिस ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले के चालान किए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। हालांकि नगर के भीतरी इलाकों और गांवों में व्यापारियों ने चोरी छिपे दुकानें खोलकर खूब सामान बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें