फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक छुट्टी पर होने से मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल के कक्ष नंबर नौ में बैठने वाले चिकित्सक शनिवार को छुट्टी पर थे, जिससे अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना था कि चिकित्सक के छुट्टी पर होने के बावजूद कक्ष नंबर नौ के लिए पर्ची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे निवाड़ा के इमरान का कहना था कि वह शनिवार को जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया था। उसके पर्चे पर कक्ष संख्या नौ में बैठने वाले चिकित्सक को दिखाने के लिए लिख दिया गया, जबकि वह चिकित्सक छुट्टी पर थे। पर्चें में गलत नंबर लिखने से उनको घंटों बैठना पड़ा। बागपत के शाहिद का कहना था कि चिकित्सक के छुट्टी पर होने के बावजूद कक्ष नंबर नौ की पर्ची बनाई जा रही है, जिससे उपचार के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे का उपचार कराने के लिए पहुंची रुबीना ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में नहीं मिले। कक्ष के बाहर बैठे गार्ड ने बताया कि चिकित्सक राउंड पर गए है। जिससे उसे बच्चे के उपचार के लिए घंटों तक चिकित्सक का इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। सीएमएस डॉ एके सैनी का कहना है कि शनिवार को कक्ष नंबर नौ के चिकित्सक शनिवार को छुट्टी पर थे। अन्य सभी चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें