फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूरा किराया देकर भी खटारा बसों में सफर कर रहे यात्री, शिकायत के बावजूद नहीं समाधान

Wed, 24 May 2023 12:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रोडवेज बसों की व्यवस्था पटरी से उतर रही है। बसों की स्थिति पर गौर करें तो शीशे, खिड़की टूटे पड़े हैं। रात के समय सफर के दौरान कई गाड़ियों में बैक लाइट तक नहीं है,
विज्ञापन
खटारा बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों की व्यवस्था पटरी से उतर रही है। मार्ग पर चलने वाली अधिकांश बसों की खिड़की और सीटें टूट चुके हैं। इसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं परिवहन निगम यात्रियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


बड़ौत डिपो में निगम की 62 व अनुबंधित 54 बसें हैं। परिवहन निगम की बसों में लोग यात्रा को सुरक्षित मानते थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण बसों की हालत खस्ता हो गई है।

यह भी पढ़ें: Baghpat News: चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब बसों में मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। इस समय गर्मी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को गर्म हवा से बचाया जाना जरूरी है, लेकिन बसों की खिड़की टूटी होने के कारण लोग परेशान हैं। वहीं सीटें भी बैठने लायक नहीं हैं।

रोडवेज बसों की स्थिति पर गौर करें तो शीशे, खिड़की टूटे पड़े हैं। रात के समय सफर के दौरान कई गाड़ियों में बैक लाइट तक नहीं है, जिस कारण हादसों की आंशका बनी रहती है। यात्री सावन, गजेन्द्र ओर गोविन्द आदि का कहना है कि रोडवेज विभाग यात्रियों से पूरा किराया वसूल रहा है, लेकिन सुविधाएं सिफर हैं।

ना बैठने लायक सीटे हैं और न ही सफर के दौरान गर्म हवाओं से बचाने के लिए खिड़कियां सही हैं। उधर, बड़ौत डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेन्द्र मान ने बताया कि बसों के टूटे शीशे लगभग बदले जा रहे हैं। वहीं सीटों की स्थिति भी ठीक की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें