फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यात्रियों का देरी से टिकट खिड़की खोलने का आरोप, छूट गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों ने समय पर नियमित खिड़की खोलने की मांग उठाई
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को टिकट नहीं मिलने पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। आरोप है कि खिड़की देरी से खोली गई। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से समय पर खिड़की खुलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के इंतजार में यात्री खड़े हुए थे। जैसे ही ट्रेन आने में कुछ मिनट रह गई तो स्टेशन मास्टर द्वारा यात्रियों को एनाउसमेंट कर ट्रेन आने की सूचना दी। आरोप है तभी टिकट खिड़की खोली गई, जिस कारण टिकट खिड़की पर यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच स्टेशन पर ट्रेन पहुंची और देखते ही देखते दिल्ली की ओर रवाना हो गई। टिकट लेने के चक्कर में मनीष, सचिन, दीपक, देवेन्द्र, मैनपाल आदि की ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने ट्रेन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगे जीआरपी व रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए समय पर टिकट खिड़की खुलवाए जाने की मांग की। स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि टिकट खिड़की समय पर खुलती है, जो यात्री जल्दबाजी में ट्रेन के आने पर स्टेशन पर पहुंचते हैं तो उनकी टिकट लेने के चक्कर में ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें