फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन का काटा वैक्यूम पाइप

विज्ञापन
कोहरे के बीच मध्यम गति मे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची यात्री ट्रेन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
काफी देर जंगल में खड़ी रही ट्रेन, कर्मचारियों ने जोड़ा वैक्यूम पाइप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। शामली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन का बुधवार की सुबह शरारती तत्वों ने वैक्यूम पाइप काट दिया। इससे ट्रेन काफी देर जंगल में खड़ी रही। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर वैक्यूम पाइप जोड़ा। इसके बाद ही ट्रेन रवाना हुई।
शामली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन 54060 बुधवार की सुबह नौ बजे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से ट्रेन चलकर क्षेत्र के गांव गोठरा रेलवे हाल्ट के पास पहुंची तो तभी शरारती तत्वों ने वैक्यूम पाइप काट दिया। इससे ट्रेन जंगल में ही खड़ी हो गई। वैक्यूम पाइप काटने से रेलवे कर्मियों मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ट्रेन का कटा वैक्यूम पाइप ठीक किया। इसके बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परेशान यात्रियों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि इस रूट पर लगातार वैक्यूम पाइप काटने के मामले सामने आते रहते है। शरारती तत्व कही भी ट्रेन रुकवाने के लिए इसका वैक्यूम पाइप काट देते है और उतर कर फरार हो जाते है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें