सांसद निधि से 40 गांवों में चौपाल और यात्री शैड बनेंगे
बागपत। सांसद निधि से जिले के छह ब्लॉकों के 40 गांवों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये से विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने डीएम को प्राथमिकता में लेकर जल्द कार्यों का निर्माण पूर्ण कराने के लिए पत्र लिखा है।
सांसद निधि से जिले में विभिन्न होंगे। इसकी सूची सांसद की ओर से डीएम शकुंतला गौतम को उपलब्ध करा दी गई है। कहीं चौपाल का निर्माण होगा तो कहीं धर्मशाला और बारातघर बनेंगे। गांवों में यात्री शैड बनाने के लिए सूची दी गई है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने डीएम को भेजे कार्यो की सूची में टटीरी, सलावतपुर खेड़ी, बली, पिलाना, बिलौचपुरा, बुढ़सैनी, ढिकौली, हिलवाड़ी, लहारा, जलालपुर, किशनपुर बराल, सुन्हेड़ा, तिगरी गुजरान, बामनौली, फजलपुर सुंदरनगर, तेड़ा, घिटोरा, सोंटी, सूप, बिचपड़ी, चौपड़ा, निबाली, सिंगौली तगा गांव में चौपाल, बारातघर और धर्मशाला बनाई जाएगी। निर्माण पर पांच-पांच और आठ-आठ लाख रुपये खर्च होंगे। बोहला, पुट्ठी धनौरा, खेड़ा हटाना, खामपुर, बिजरौल, किरठल, पलड़ी, दाहा, बामनौली, तिरौदा, भड़ल, अमीनगर सराय, सिंघावली अहीर, मीतली, पाबला और ललियाना गांव में 1.75-1.75 लाख से यात्री शैड का निर्माण होगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य को तेज गति से कार्य पूरा कराने का अनुरोध किया है।