फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारुल ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Sat, 26 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे  दिन दौड़, बैडमिंटन, बनाना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। सौरभ और पारुल ने सबसे लंबी छलांग लगाई।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंकुर भाटी प्रथम, अक्षय  द्वितीय, अश्वनी तृतीय, लंबी कूद में सौरभ राणा प्रथम, बालिका वर्ग में पारुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालिका वर्ग की बैडमिंटन  प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की प्राची एवं रिया प्रथम तथा येलो हाउस की तनु और  पामिल द्वितीय, बालक वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम और येलो हाउस दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग की सेक रेस में शीतल प्रथम, वंशिका द्वितीय,  सब जूनियर वर्ग की बनाना रेस में नरगिस प्रथम, अनुष्का द्वितीय और तनिशा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा,  उपप्रधानाचार्य विवेक शर्मा, शैली गांधी, कृष्णा, जयंत, अरविंद धामा, शैलेश तिवारी, प्रमोद धामा, अपर्णा भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें