फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी गेम पर बैन लगाने के फैसले से अभिभावक खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, इसकी लत से बच्चों का भविष्य हो रहा था बर्बाद
विज्ञापन

बड़ौत। केंद्र सरकार ने एक बार फिर सौ से अधिक संदिग्ध मोबाइल एप को प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंधित एप की सूची में सर्वाधिक प्रचलित नाम पबजी गेम का है। इसे प्रतिबंधित करने से बच्चों के अभिभावक खास तौर पर खुश हैं। उन्होंने कहा सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है। पबजी गेम के कारण क्षेत्र में हजारों किशोरों व युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा था।
ये बोले अभिभावक
ईशा जैन का कहना है कि पबजी गेम के कारण बच्चे रात-रात भर सो नहीं पाते थे। इस गेम के कारण उनके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा था। उनकी पढ़ाई पर इसका बुरा असर पड रहा था। सरकार के फैसले से बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बचेगा।
विज्ञापन

दिशा जैन का कहना है कि केंद्र सरकार ने पबजी को बंद कर दिया है, तब से हम बहुत खुश हैं। पबजी खेलने के कारण मेरे घर में बहुत अशांति हो रही थी। बच्चे दिन भर गेम खेलते थे और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते थे।
लवी जैन का कहना है कि पबजी के बंद होने के बाद हम बहुत खुश हैं। हमारे घर में हर रोज पबजी को लेकर झगड़ा होता था। बच्चे थोडे़ जरूर दुखी हैं, लेकिन अब वो हमें ज्यादा समय दे सकते हैं। उनकी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन

सारधा जैन का कहना है कि पबजी गेम की लत में बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बच्चे पूरा दिन मोबाइल से चिपके रहते हैं। सरकार ने प्रतिबंधित एप की सूची में सर्वाधिक प्रचलित नाम पबजी गेम का लाकर अच्छा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें