फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सांकरौद में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की पकड़वाने की मांग

Sun, 15 Oct 2023 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में फिर से खेकड़ा क्षेत्र में तेेदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
तेंदुआ दिखने से दहशत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा में सांकरौद गांव के जंगल में यमुना नदी पुस्ते पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वहां से जा रहे एक ट्रक चालक ने तेंदुए की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में तेंदुआ पुस्ते से खेतों में जाता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के जंगल में कुछ दिनों से तेंदुए ने दस्तक दी हुई है, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम तेंदुए को नहीं पकड़ सकी। इससे ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार रात सांकरौद यमुना नदी पुस्ते पर तेंदुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

पुस्ते से जा रहे एक ट्रक चालक ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में तेंदुआ पुस्ते से नीचे गन्ने के खेतों में जाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो सांकरौद यमुना नदी पुस्ते की बताई जा रही है।

तेंदुए की वीडियो वायरल होने से सांकरौद, सुभानपुर, मवीकला आदि गांव के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण देवेंद्र धामा, हरबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजपाल, मुकेश आदि ने प्रशासन सेे तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें