फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के पहले दिन रिकार्ड नामांकन

Fri, 02 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दूसरे चरण के पहले दिन रिकार्ड नामांकन किया गया। कुल खरीदे गए 178 नामांकन पत्रों में से पहले ही दिन 76 लोगों ने नामांकन किया। दिन भर भारी भीड़ लगी रही। शाम चार बजे तक भी लोग लाइन में लगे रहे। इससे दूसरे चरण में काफी संघर्ष होने के आसार बढ़ गए हैं। सर्वाधिक नामांकन आठ नंबर वार्ड में 19 लोगों ने किया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में बड़ौत में होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन के पहले दिन सुबह से ही भारी भीड़ लग गई। नामांकन के लिए भी लोग लाइन में लगे रहे। पुरुषों के साथ नामांकन में महिलाओं ने भी काफी जोश दिखाया। 76 नामांकन में 25 नामांकन महिलाओं के शामिल हैं।

सबसे अधिक नामांकन वार्ड नंबर 8 में किया गया। यहां पहले ही दिन 19 नामांकन जमा करा दिए गए। हालांकि इस वार्ड में 40 से अधिक नामांकन फार्म खरीदे गए हैं। जबकि सबसे कम नामांकन वार्ड नंबर 6 में हुआ। यहां सिर्फ 9 लोगों ने ही नामांकन किया। जबकि वार्ड 9 में 14, वार्ड 10 में 11, वार्ड 11 में 10 और वार्ड 12 में 13 लोगों ने नामांकन किया। जबकि पहले चरण के 7 वार्डों में ही कुल 82 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन कराने का दूसरा दिन है। और उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे चरण में 100 से अधिक लोग नामांकन करेंगे।

पहले दिन किस वार्ड में किसने किया नामांकन
वार्ड 6 - पुष्पेंद्र, प्रीतिका, बलवान, सतवीर, डाक्टर जयकुमार, कुलबीर, यूनुस, संजीव, सुनीता।
वार्ड 8 - आबिद हुसैन, शकीला, सोनू, जयवीर, हरेंद्र, निशा, अमित कुमार, चरण सिंह, श्रीभगवान, सगीर, हरेंद्र, जुबेर, बोबी, सहंसरपाल, राजेंद्र, आशीष, अमरेश, रूपक, राहुल।
वार्ड 9 - विजयकुमार, नीलम, समरपाल, सुनीता, सलेष, मनोज, शीशपाल, विनय, मिथलेश, सोहनपाल, तेजपाल, प्रताप, निशांत, विक्रांत।
वार्ड  10 - प्रवींद्र, यशकुमार, सुनीता ढिकाना, मनोज, दिनेश, अनुज, सतवीर, सुनीता लुहारी, रमेश, अनीता सतीश।
वार्ड  11 - प्रदीप, सुनील, विराज, जितेंद्र, तराबुद्दीन, अंकुशा तोमर, अक्षय कुमार, इस्लाम, जावेद, अमित कुमार।
वार्ड  12 - रतनो देवी, बिंदु, मेनका, ममता, कविता, राजकुमारी, तारो, सीमा, विद्या देवी, पूनम, गुड्डी, सुशीला, उर्मिला।

बीडीसी प्रत्याशी समेत 31 लोगों पर एफआईआर
बागपत। डौला गांव के बीडीसी प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह और उसके 25-30 समर्थकों पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने सिंघावली अहीर थाना पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक डौला गांव का बीडीसी प्रत्याशी बिजेंद्र बृहस्पतिवार शाम अपने समर्थकों के साथ गांव में ढोल नंगाड़ों के साथ प्रचार कर रखा था। प्रचार की उन्होंने अनुमति नहीं ले रखी थी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में बिजेंद्र और उसके 25-30 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें