फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों की समस्याओं को लेकर 12 अप्रैल को होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-सात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में सोमवार को किसान एकता केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 12 अप्रैल को बिजवाड़ा गांव में पंचायत होगी। उन्होंने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी, किसानों की कर्ज माफी, अमेरिका से व्यापार समझौता, बिजली का निजीकरण, नया बीज बिल, नई कृषि विपणन नीति और मनरेगा की समाप्ति आदि मुद्दों को लेकर पंचायत की जाएगी। पंचायत में आंदोलन करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र तोमर, मोनू राणा, अशोक तोमर, कुशलपाल तोमर, युगांक तोमर, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें