रटौल। खैला गांव में शुक्रवार सर्व समाज की पंचायत में शादी में होने वाले फिजूलखर्च पर रोक लगाने का आह्वान किया गया। पंचायत में डीजे और शराब पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया।
खैला गांव में पंचायत में गुर्जर महासभा के अध्यक्ष डाॅ. कर्मवीर सिंह ने समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शादियों में फिजूलखर्च लगातार बढ़ रहा है। शादी में डीजे और शराब पर पाबंदी लगनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पंचायत में गांव लाइब्रेरी का निर्माण कराने और 24 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में वीरपाल तोमर, सत्यव्रत आर्य, महाराज सिंह, सुभाष, सुखबीर, अनूप, मांगेराम, अतेंद्र, सुशील मौजूद रहे।