फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-पालकी यात्रा में शामिल झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

फाेटो संख्या 2
बिनौली। बरनावा के श्री ठाकुर द्वारा शिव मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना व भजन कीर्तन किया गया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री की पालकी को लेकर सुमित शर्मा, शुभम शर्मा, मुकेश शर्मा, शानू शर्मा, सहायक गौरव शर्मा चले। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, वासुदेव देवकी, राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी थी। वहीं श्रद्धालु बैंडबाजों की मधुर धुनों पर थिरकते चल रहे थे। पालकी यात्रा पूरे गांव का भृमण कर लाक्षाग्रह पर स्थित गुरुकुल में पहुंची, यहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। यात्रा में महंत संतोष गिरी महाराज, महेश शर्मा, सुभाष शर्मा, एड. दीपक शर्मा, सचिन त्यागी, मुकेश त्यागी, मास्टर अरुण त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें