फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक मे धान से लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में धान से लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही धान एक्सप्रेस वे पर बिखर गया। और ट्रक चालक घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव नंगला हसनपुर (हरियाणा) निवासी शौकीन पुत्र जमशेद ट्रक चलाते हैं। बुधवार की रात्रि में वह नोएडा से ट्रक में धान लादकर सोनीपत हरियाणा जा रहे थे। जब वह एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पहुंचे। तभी वहां पर पहले से खडे़ एक ट्रक में शौकीन का ट्रक टकरा गया। इससे धान एक्सप्रेस वे पर बिखरने के साथ ही क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक शौकीन भी घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने घायल को ट्रक से बाहर निकाला और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें