फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए प्रदर्शन

Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांशीराम आवासीय कालोनी में पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में  कांशीराम आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण तीन दिन से ठप है। परेशान कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर विद्युत अधिकारियों से सप्लाई चालू कराने की मांग की। 
विज्ञापन


तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी की बिजली आपूर्ति लाइन में फाल्ट आने के कारण विगत तीन दिन से सप्लाई ठप है। आपूर्ति ठप होने के कारण बस्ती के लोग गर्मी में बेहाल है। उन्होंने कहा जल का संकट है। लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो रहे हैं।

निगम अधिकारियों से लगातार आपूर्ति चालू कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई चालू नहीं की।  बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे नाराज कॉलोनी वासी एकत्र हुए और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ  नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा यदि शुक्रवार तक आपूर्ति चालू नहीं की तो वह मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे। इस दौरान कुंदन लाल, राकेश, शमीम, करमबीर, कमल, कुलदीप, दानिश, भगत, सोनू, काला, विकास, नजीम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें