बड़ौत (बागपत)। ओवरलोड ट्रकों के चलते नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालात यह है कि कई सड़कों में गहरे गड्ढे है, जो रोजाना हादसों का सबब बन रहे है। इसके बावजूद प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है।
दिल्ल्ली-सहारनपुर हाईवे, बिजरौल रोड, अमीनगर सराय रोड, कोताना रोड की सड़के गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। इसका कारण ओवरलोड वाहनों की आवाजाही है। बिजरोल रोड, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। शाम होते ही ओवरलोड ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगते है। बदहाल सड़कों के कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन सबके बावजूद ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कई बार एआरटीओ के साथ ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। अभियान के चलते ही ऐसे वाहन आने बंद हो जाते है। उन्होंने बताया कि इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए गोपनीय नीति बनाई जाएगी।