फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वन स्टॉप सेंटर पर बनेगी चौकी, जीडी में दर्ज होंगे पीड़ितों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल के वन स्टाप सेंटर में पुलिस चौकी बनाई जाएगी और पीड़ितों का नाम जीडी में दर्ज किया जाएगा। बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर योजना सरकार की सबसे सफल पहल में से एक है। वन स्टॉप सेंटर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, शारीरिक हिंसा या भावनात्मक हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बच्चों की सहायता की जाती है। इसके अलावा सेंटर पर महिलाओं को परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, आश्रय सेवाएं भी प्रदान की जाती है। इस मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें