12 कंपोजिट विद्यालयों में जल्द बनेगी विज्ञान प्रयोगशाला
-सीडीओ ने सभी बीडीओ को विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रयोग कराने के लिए जिले के 12 गांवों के कंपोजिट विद्यालयों में जल्द विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जाएगी। जिसके लिए सीडीओ ने सभी बीडीओ को विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।
शासन ने हर ब्लाॅक के दो कंपोजिट विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए लाखों रुपये बजट भी जारी किया गया था। जिसके तहत जिला स्तरीय अधिकारियों ने 12 गांवों के कंपोजिट विद्यालयों का चयन करके विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण शुरू करा दिया गया। अधिकारियों ने अगस्त माह समाप्त होने से पहले चिन्हित कंपोजिट विद्यालयों विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। जिससे विद्यालयों में प्रयोगात्मक कक्षाओं का संचालन कराया जा सके। इन प्रयोगशाला का निर्माण अगस्त के आखिर तक भले ही पूरा नहीं हो सका हो। लेकिन सितंबर में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जिसके लिए निर्माण कार्य तेज करा दिया गया है।
इन कंपोजिट विद्यालयों में बनेगी प्रयोगशाला
विज्ञान प्रयोगशाला के लिए बागपत ब्लाॅक के कर्मअलीपुर गढ़ी, अहमदपुर गठना, पिलाना ब्लाॅक के खट्टा प्रहलादपुर, डौला, खेकड़़ा ब्लाॅक के बड़ागांव, घिटौरा, बड़ौत ब्लाॅक के लुहारी, हसनपुर, बिनौली ब्लाॅक के इदरीशपुर, मौजिजाबाद नांगल, छपरौली ब्लाॅक के टांडा और असारा गांव का चयन किया गया है।
कंपोजिट विद्यालयों में जल्द विज्ञान प्रयोगशाला बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिनका निर्माण जल्द पूरा कराकर कंपोजिट विद्यालयों में प्रयोगात्मक शिक्षण शुरू करा दिया जाएगा। - एमएल व्यास, सीडीओ