घायल चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रविवार सुबह बरनावा चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गए। गुजरते कार सवारों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा तो तुरंत सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कराया गया। फिलहाल प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
Saharanpur : रात ढाई बजे घर में घुसे बदमाश, मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, मृत समझकर हुए फरार
एसआई जनार्दन सिंह बिनौली थाने की बरनावा चौकी पर इंचार्ज पद पर कार्यरत है। वह रविवार की सुबह एसपी नीरज कुमार जादौन के आने की सूचना पर अपनी बुलेट मोटर साईकिल पर सवार होकर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा की तरफ राउंड लगाने निकले। बूंदा-बांदी के चलते आश्रम बरनावा के सामने उनकी बाईक फिसल गई और उनका सिर सड़क पर जाकर लगा। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं, बरनावा की ओर से कार में सवार होकर आ रहे जिवाना गुलियांन के प्रधान विपिन सौलंकी, पूर्व प्रधान शेलेन्द्र प्रताप ठाकुर ने उन्हें सड़क पर घायल पड़े हुए देखा तो वे उन्हें अपनी कार में लेकर सीएचसी बिनौली पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। साथ ही थाने के पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई। फिलहाल बरनावा चौकी के पुलिसकर्मी भी आनन फानन में वहां पहुंच गए हैं।