फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी वाले डॉक्टरों का आवास बनाने का विरोध, एसडीएम ने समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। सर्वोदय कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों का आवास नगर के रॉयल पब्लिक स्कूल को बनाया गया है। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। डॉक्टरों को वापस भेज दिया गया। एसडीएम रामनयन सिंह और सीओ सदर ओमपाल सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही डॉक्टरों के आवास को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वोदय अस्पताल को कोविड अस्पताल में बदला गया है। यहां ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों का आवास कसबे का रॉयल पब्लिक स्कूल बनाया गया है। बुधवार को इंतजाम करने के लिए डॉक्टर पहुंचे तो आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने विरोध किया। डॉक्टरों की टीम को वापस भेज दिया। लोगों का कहना था कि कसबा कोरोना संक्रमण से बचा हुआ है, ऐेसे में यहां पर डॉक्टरों की आवाजाही से खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने विरोध किया तो डॉक्टर वापस चले गए। एसडीएम सदर रामनयन सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत लोगों के बीच पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत में लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम बागपत राम नयन सिंह सीओ बागपत ओमपाल सिंह ने नागरिकों को समझाया कि यहां पर केवल डॉक्टर ही रहेंगे। अन्य जगह मिलते ही दूसरी जगह शिफ्ट कर देंगे। इस पर नागरिक सहमत हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत और डॉ मनीष त्यागी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें