पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वेबीनार के माध्यम से व्याख्यान माला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को वेबीनार के माध्यम से व्याख्यान माला का आयोजन किया। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा विपक्षी दल के नेता कृषि विधेयक के नाम पर लोगों में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
व्याख्यान माला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने की। संचालन जिला मंत्री सरिता चौधरी ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास कर रही है। इसका परिणाम है कि प्रदेश तथा राष्ट्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार है। उन्होंने कहा कृषि विधेयक पर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है किसानों के फायदे को देखते हुए कृषि विधेयक को लाया गया है। जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, कार्यक्रम संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, कुलदीप भारद्वाज, अनिता खोखर, अनिल तोमर, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, कौशल त्यागी, विनोद, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, जिला मंत्री अंजू कश्यप, आकाश बंसल, दीपक भारती, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, सतेंद्र पंवार, हिंद केसरी सुभाष पहलवान, डॉ नीरज कौशिक, आई टी संयोजक दीपेश तोमर, प्रभात तोमर, विजयवती पंवार आदि मौजूद रहे।