फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की केबल खींचने गए कर्मचारियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव का मामला, केबल खींचने से पहले जर्जर लाइन बदलवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के केबल खींचने पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का ग्रामीणों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने गांव की जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन नहीं हटवाने तक केबल खींचने का कार्य नहीं होने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के केबल खींचने पहुंचे। ग्रामीणों ने कर्मचारियों का विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कि जब तक गांव के अंदर से होकर गुजर रही जर्जर हाईटेंशन जर्जर लाइन नहीं हटाई जाएगी तब तक नई लाइन खींचने नहीं खींचने दी जाएगी। ग्रामीणों ने बैठक कर पुरानी लाइन नहीं हटवाने तक कार्य नहीं करने देने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि जर्जर लाइन के तार आए दिन टूटते रहते है, जिससे ग्रामीणों का नुकसान हो रहा है। इस मौके पर बिजेंद्र राणा, सोनू राणा, महेंद्र, विक्रम, शीशपाल, जोगराज, सोमपाल, सतेंद्र, कृष्णपाल, तेजपाल, विजयपाल, हरपाल, अश्वनी, धीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें