फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान-मजदूर संगठन की बैठक में सात जून को कलक्ट्रेट में महापंचायत करने का निर्णय लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। फतेहपुर गांव में बुधवार को पंचायत घर में किसान मजदूर संगठन की बैठक हुई। इसमें नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का विरोध किया गया। किसानों ने सात जून को कलक्ट्रेट में महापंचायत करने का निर्णय लिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों को मुकदमों का डर दिखाया जा रहा है। मगर, नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार से चुनाव से पहले नलकूप पर बिजली फ्री करने की मांग की। बैठक में नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने के विरोध में सात जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रविंद्र धामा, भूरा, सुभाष मलिक, कृष्ण शर्मा, दीपक मेंबर, संजय शोभापुर, सतीश, प्रशांत, कृष्णपाल आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें