फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गांव में खुली दावों की पोल, जांच शुरू

Sat, 08 Jul 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांसद के गोद लिए गांव पलड़ी स्थित गंदगी से अटा तालाब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले को ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त करने की मुहिम चल रही है। सांसद का गांव पलड़ी तक खुले में शौच मुक्त नहीं हुआ है। इसके क्या कारण है, जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने डीडीओ को जांच सौंपी है। यही नहीं गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलकर प्रत्येक बिंदु की तहकीकात के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बागपत को दिसंबर माह तक खुले में शौचमुक्त किया जाना है। लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह है कि अधिकारियों और नेताओं के गोद लिए गांव ही अभी तक खुले में शौच मुक्त नहीं हो सके हैं। ऐसे में व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। 

 सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के गांव पलड़ी की समस्याएं और ओडीएफ को लेकर अमर उजाला ने 24 एवं 25 जून के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। सीडीओ चांदनी सिंह ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच बैठा दी है। सीडीओ ने पलड़ी में बनाए जाने वाले शौचालय की समीक्षा की तो में लापरवाही नजर आई। 
विज्ञापन


गांव को ओडीएफ न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीडीओ हुब लाल को निर्देशित किया है कि ओडीएफ घोषित कराने के लिए गांव का निरीक्षण करें। वहां सत्यापन करते हुए कमियों को नोट करें और जल्द से जल्द उन्हें दूर किया जाएगा। 

शौचालयों का बजट ऋण में कर लिया जमा
नंगला जाफराबाद में पात्रों के घर में शौचालय निर्माण के लिए जारी किए गए धन को बैंक ने उनके लोन की राशि में काट लिया। ग्राम प्रधान ने सीडीओ चांदनी सिंह से शिकायत की है कि करीब 10 लोग ऐसे हैं, जिनके खाते में शौचालयों की धनराशि जाते ही बैंक ने उन्हें अपने ऋण में काट लिया है। इस पर सीडीओ ने जांच कराने और शौचालयों की धनराशि को वापस कराने का आश्वासन दिया है।

चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
ओडीएफ अभियान में ट्रिगरिंग के अलावा जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सीडीओ ने बताया कि इसकी तैयारी हो गई है। जल्द ही जिले में अभियान शुरू होगा।

गौरीपुर में ओडीएफ में तेजी लाने के आदेश
सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि गौरीपुर जवाहरनगर समेत जिले के कई गांवों को जल्द ही ओडीएफ घोषित किया जाएगा। ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों को यहां कार्य में तेजी लाए जाने के आदेश दिए गए हैं। धनराशि जारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें