बड़ौत। कश्यप गली में मंगलवार को समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें गली में लगे पूर्व सभासद का साइन बोर्ड तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया गया।
जगदीश, सुभाष, हरेन्द्र, पंकज, सुधीर रमेश, अशोक, सुभाष, नवीन, आजाद ने बताया कि तीन दिन पहले कुछ लोगों ने नगरपालिका में चार बार सभासद रह चुके जीत सिंह कश्यप के गली के पास लगे साइन बोर्ड को तोड़ दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे चुकी है। इसकी फुटेज भी पुलिस को सौंप रखी है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।