कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि बागपत तहसील में ऑनलाइन खतौनी का कार्य प्रारंभ करा दिया गया हैै। खेकड़ा और बड़ौत में व्यवस्था शीघ्र बहाल की जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने पत्रकारों को सरकारी योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन के विषय में बताया। जननी सुरक्षा योजना में भुगतान के मामले में जिले ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 अल्ट्रा साउंड केंद्रों का निरीक्षण किया, इनमें से दो सेंटर सील किए हैं। 11 उपकेंद्रों का निर्माण किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में वर्ष 2016-17 में 441.55 लाख का वार्षिक लेबर बजट जनपद के लिए स्वीकृत हुआ है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विषय में भी बताया। सात सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, इनकी लंबाई 63.43 किमी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना के विषय में बताया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में शौचालय निर्माण की भी जानकारी दी। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के खाते में क्रेडिट हो चुकी है।
इस मौके पर एसपी पूनम ने कहा मुख्य अपराधियों की मानीटरिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा हर थाने से एक व्यक्ति को सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया को खबर देने के लिए दायित्व सौंपा जाएगा। इस दौरान सीडीओ जेपी रस्तौगी, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, डीआईओएस पीके मिश्रा, बीएसए डॉ एमपी वर्मा भी मौजूद रहे।