जिले में पहुंचे एक हजार प्रवासी, अब तक 20 बने राशन कार्ड
बागपत। लॉकडाउन में जिले में एक हजार 15 प्रवासी आए हैं। प्रशासन अभी तक जिले भर में 356 प्रवासियों का ही सर्वे करा पाया है और पूर्ति विभाग की ओर से 26 राशन कार्ड की फीडिंग हुई है और 20 राशन कार्ड जारी किए हैं।
सरकार ने प्रवासियों को नि:शुल्क राशन देने की घोषणा की। जिला प्रशासन ने जिले के प्रवासियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग ने सभी वीडीओ को प्रवासियों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी । जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 1015 प्रवासियों की सूची तैयार कर सर्वे कराया। इनमें से अभी तक 356 प्रवासियों का ही सर्वे पूरा हो पाया है, जबकि अन्य प्रवासियों का सर्वे जारी है। सर्वे के बाद 26 लोगों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा किए । विभाग ने 20 राशन कार्ड जारी किए है। इन 20 राशन कार्डों में 76 यूनिट है। सभी वीडीओ को सभी प्रवासियों का सर्वे शीघ्र कर उनका डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।